{"_id":"630e57f4908875271677df81","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6460017158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य व सीएमओ को फटकार, लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य व सीएमओ को फटकार, लटकी कार्रवाई की तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने नाराजगी जताते हुए मेडिकल कालेज प्राचार्य व सीएमओ को कड़ी फटकार लगायी है। पयागपुर के भाजपा विधायक की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम के तल्ख तेवर देखते हुए प्राचार्य व सीएमओ पर कार्रवाई की तलवार लटकती नजर आने लगी है। हालांकि फौरी तौर पर डिप्टी सीएम ने बस इतना कहा कि जल्द ही प्रमुख सचिव स्वास्थ्य जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज जाकर गड़बड़ी की जांच करेंगे। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा।
जिले के निरीक्षण पर पहुंची डिप्टी सीएम पाठक ने मंगलवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में हिस्सेदारी की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व सीएमओ पर गड़बड़ी की अनदेखी करने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के स्तर से जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में उजागर हुई खामियों की जांच करायी जाएगी।
बीते दिनों पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा सीएचसी पयागपुर का निरीक्षण कर चिकित्सकों के ड्यूटी से गायब रहने व प्राइवेट प्रेक्टिस करने का गंभीर आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई के लिए डिप्टी सीएम से अनुरोध किया था। इसके बाद डीएम ने भी सीएचसी का निरीक्षण कर प्राइवेट प्रेक्टिस के आरोपी चिकित्सक को निलंबित करने का आदेश सीएमओ को दिया था। इतना ही नहीं जिला चिकित्सालय स्थित औषधि भंडार के निरीक्षण में भी डीएम को काफी गड़बड़ी मिली थी। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने भी डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष इस मुद्दे को पूरे जोरशोर के साथ उठाया।