फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

गड़बड़ी की होगी जांच, बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

Wed, 31 Aug 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले में विकास व कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा होगी। इस दौरान उजागर होने वाली खामियों की जांच करायी जाएगी और गड़बड़ी के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह जानकारी जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर आए डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने दी। वह निरीक्षण कार्य के बाद मंगलवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने समाजवादी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि बीते कुछ सालों में हुए चुनाव में चार बार सपा को हराकर पूरी तरह नकार चुकी है। इस लिए होने वाले लोकसभा चुनाव में इस बार पीएम मोदी की अगुवाई में भाजपा प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतकर इतिहास कायम करेगी। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों के साथ ही अन्य उजागर खामियों की भी समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे डिप्टी सीएम ने सरकारी अस्पताल के चिकित्सक द्वारा प्राइवेट नर्सिंग होम संचालित करने के सवाल पर कहा कि इन शिकायतों व खामियों को परखने के लिए के लिए जिले में आया हूं। इस मसले पर सीएमओ से बिंदुवार बातचीत कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय होगी। दोषियों को कदापि बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज ही एनसीआरबी का आंकड़ा आया है कि उत्तर प्रदेश राज्य में एक भी दंगा नहीं है। एनसीआरबी ने माना है कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हो गया है। इस मौके पर बहराइच सांसद अक्षयवरलाल गोंड, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, बलहा विधायक सरोज सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव चौधरी समेत अन्य अधिकारी व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार में नौकरशाही हावी है, कार्यकर्ताओं की सुनी नहीं जा रही है, का तीखा सवाल पूछने पर डिप्टी सीएम के चेहरे पर गुस्सा झलकता दिखा। हालांकि कैमरा देखकर खुद को पूरी तरह संयमित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी लोगों को चाय पिलाओं। इसके बाद उन्होंने सवाल पूछने वाले मीडियाकर्मी का परिचय जानने के बाद हाथ जोड़कर अभिवादन कर बस इतना कहा कि आप लोगों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। यह सवाल नहीं, बल्कि शिकायत है। संवाद
बहराइच। सुबह आठ बजते ही ओपीडी कक्ष में मौजूद डॉक्टर और विभिन्न पटल पर बैठे कर्मचारी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करते दिखे। हमेशा बदहाल रहने वाली जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा को अचानक इस तरह बदला देखकर भर्ती व ओपीडी में पहुंचे मरीज व तीमारदार हतप्रभ दिखे। अस्पताल प्रशासन द्वारा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को निरीक्षण के दौरान खामियां छिपाकर सभी कुछ अच्छा दिखाने का हर संभव प्रयास किया गया। इसी कारण डिप्टी सीएम के निरीक्षण के दौरान साफ-सुथरे वार्ड, पर्चा व दवा काउंटरों पर खड़ी रहने वाली भीड़ नदारद और ओपीडी से लेक वार्डों तक में मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी दिखे।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के मंगलवार को निरीक्षण पर आने की जानकारी के बाद से ही जिला चिकित्सालय प्रशासन व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने में जुट गया था। डिप्टी सीएम को सभी कुछ अच्छा दिखाने के लिए अस्पताल के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण कर लगे ठेलों व अस्थाई दुकानों को रविवार को ही हटवाया दिया गया था। इसके बाद अस्पताल के भीतर परिसर व वार्डों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ कराई गई। मंगलवार सुबह से ही ओपीडी कक्षों के बाहर लगने वाली मरीजों की भीड़ नदारद दिखी। तीमारदारों को न तो कोई दवा बाहर से खरीदनी पड़ी न ही उन्हें मरहम पट्टी व इंजेक्शन लगवाने के लिए वार्डों में तैनात चिकित्सा कर्मियों से गुहार लगाने की जरूरत पड़ी। सभी चिकित्सा कर्मी अपना कार्य पूरी तत्परता से करते दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed