{"_id":"630d0240ab1725372e566ed5","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6458421129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों से डीजल चुराने वाले गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों से डीजल चुराने वाले गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गैंग का दरगाह पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को डीजल चोरी की योजना बनाते समय 13 पिपिया व चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एक स्कॉर्पियो भी बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है।
दरगाह थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने की योजना बना रहे हैं। इस पर टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। टीम असम रोड चौराहे के पास पहुंची तो देखा कि एक ट्रक के पास स्कॉर्पियो गाड़ी में दो लोग बैठे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू की तो दोनों भागने लगे। इस पर टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों को दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन की तलाशी ली गई तो 13 पिपिया व छह सौ ग्राम चरस बरामद हुई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों की पहचान विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के लक्खारामपुर गांव निवासी मनोज कुमार व गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के छेदनापुर गांव निवासी अनवर के रूप में हुई। दोनों ने स्वीकार किया के हाईवे के किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चुराते हैं। स्कॉर्पियो में भी डीजल चोरी की योजना बना रहे थे। गैंग में अन्य सदस्य भी हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाकी सदस्यों की तलाश भी की जाएगी। फिलहाल दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।