फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   crops get drowned in Indira nahar in bahraich.

Bahraich News: इंदिरा नहर कटने से जलमग्न हो गई 10 बीघा धान की फसल

Sat, 27 Aug 2022 06:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2022 06:59 PM IST
सार

बहराइच जिले में इंदिरा नहर कट जाने से करीब 10 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे अफसरों व कर्मचारियों की मशक्कत से पानी रोका जा सका।

विज्ञापन
crops get drowned in Indira nahar in bahraich.
तेजवापुर ब्लॉक के नहकटिया में नहर की पटरी बांधने का प्रयास करते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तेजवापुर ब्लॉक की एक में इमामगंज शाखा की इंदिरा नहर कट गई। नहर कटने से आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और देखते हुए दर्जनों ग्रामीणों की धान की फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे नहर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने घंटो मशक्कत कर नहर के पानी को रोका, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


तेजवापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नहकटिया में शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे अचानक नहर की पटरी कट गई और किसानों के खेतों में तेजी से पानी भरने लगा। अचानक नहर कटने से ग्रामीण परेशान हो गए और गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल नहर कटने की सूचना नहर विभाग को दिया। मौके पर पहुंचे नहर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कटी नहर को बंद करने का प्रयास शुरु किया। कई घंटो तक प्रयास के बाद नहर को बंद किया जा सका।
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अराजक तत्वों की ओर से जगह-जगह नहर की पटरी को काट कर पाइप डाली गई है, जिसके चलते नहर कटी है और दर्जनों ग्रामीणों की फसल जलमग्न हो गई है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रमपुरवा गांव से ग्राम पंचायत पट्टी रामगढ़ी इंदिरा नहर दर्जनों स्थानों पर नहर को छलनी कर पाइप डाली गई है। जिसके कारण नहर की पटरी कट रही और नहर विभाग इन अराजक तत्वों पर नकेल कसने में बिफल है। जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत ढोढायल के प्रधान हरिद्वार पाल ने बताया कि नहर कटने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। नहर विभाग के अधिकारियों को ऐसे अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करनी चाहिए। सरयू नहर खंड प्रथम के अवर अभियंता पवन कुमार ने बताया कि नहर कटने की सूचना पर कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कटान भरवायी गई है। नहर कटने वाले स्थान पर दो पाइप पड़ी मिली हैं। पाइप डालने वालों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed