फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

खाद-बीज की 32 दुकानों पर छापा, चार के लाइसेंस निलंबित

Tue, 26 Jul 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। खाद की कालाबाजारी व अवैध संग्रह पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को कृषि विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इससे खाद-बीज विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। कृषि विभाग की दो टीमों ने नानपारा, सदर, मिहींपुरवा, पयागपुर, कैसरगंज व महसी तहसील क्षेत्र में छापे मारे। सदर, नानपारा व मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में कार्रवाई का नेतृत्व उप कृषि निदेशक टीपी शाही और पयागपुर, कैसरगंज व महसी तहसील में जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने किया। इस दौरान दोनों टीमों ने जिले की खाद-बीज की 32 दुकानों पर छापा मारा। आठ दुकानों से बीज के नमूने लिए गए और रखरखाव सही न होने पर सात दुकानों को नोटिस जारी की गई। खाद-बीज की चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि किसानों को बेहतर खाद-बीज उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सभी छह तहसीलों में 32 दुकानों पर छापा मारा गया। खाद-बीज का रखरखाव सही न मिलने, स्टॉक रजिस्टर मेंटेन न होने व ई-पॉस मशीन में गड़बड़ी मिलने पर खाद-बीज की चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। इनमें हुजूरपुर का बालाजी बीज भंडार, शाहसल्लमपुर, शाहबान ट्रेडर्स, कंजीया चौराहा, वाहिद खाद कृषि सेंटर, कंजीया चौराहा व साधन सहकारी समिति, कोटवा शामिल है। वहीं, प्रपत्र दुरुस्त न मिलने पर एग्री क्लीनिक एवं बिजनेस सेंटर कुट्टी बाजार, एग्रीएक्शन वन स्टॉप, हुजूरपुर, महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज, कटघरा, हुजूरपुर, पवन सीड एवं फर्टिलाइजर, भग्गड़वा बाजार, अभय एग्रो, भग्गड़वा बाजार, पंत बीज भंडार, भग्गड़वा बाजार व औद्यानिक विपणन सहकारी समिति, चकपिहानी, कैसरगंज को नोटिस जारी की गई है। आठ दुकानों से बीज के नमूने भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

किसान यूनियन की ओर से नानपारा के पटेल खाद-बीज भंडार पर ओवर रेटिंग का आरोप लगाया गया था। इसके बाद सोमवार को नायब तहसीलदार ने दुकान का निरीक्षण कर शिकायत की जांच की थी जिसमें शिकायत सही पाई गई थी। जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि नायब तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को तहसीलदार, नानपारा शिवप्रसाद के साथ दुकान की जांच कर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed