फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

समाधान दिवस में आए 610 प्रार्थना पत्र, 47 का निस्तारण

Sat, 16 Jul 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। डीएम साहब! हमार घर कच्चा है। सही से रहेय के ठिकाना नाइ है। प्रधानमंत्री वाला आवास के लिए फार्म भरे रहन, लेकिन कोई बतावत नाइ है कि आवा कि नाइ। आप बड़े वाले साहब हौ। आप चाहौ तो हमका आवास मिल जाइ। हमहूं बड़ी उम्मीद लगाए के आएन है। हमहूं का प्रधानमंत्री वाला आवास दिलवाए देव साहब। ये बातें महसी तहसील के खमरिया गांव निवासी शांति ने डीएम से संपूर्ण समाधान दिवस में कहीं। डीएम ने नियमानुसार आवास दिलवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में 610 प्रार्थना पत्र आएं जिनमें से 47 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। अन्य फरियादी निराश होकर घर लौट गये।
विज्ञापन

आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। महसी तहसील में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम रमपुरवा के पूरन मिश्रा ने विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई, ग्राम कोढ़वा के हरि प्रसाद ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि दिलाने, पूरेगंगा प्रसाद की श्यामा देवी ने अवैध कब्जा हटवाने, सबलापुर के नूरुल हसन ने भूमि का सीमांकन कराने, गोपचंदपुर के राकेश कुमार ने विपक्षी के विरुद्ध कार्रवाई व रामदास वर्मा ने खलिहान की भूमि की पैमाईश कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में आए बुजुर्ग फरियादियों को डीएम व एसपी ने आयु रक्षा किट का वितरण किया। यहां पर लगभग 68 बुजुर्गों को आयु रक्षा किट का वितरण किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एसके सिंह, जिला विकास अधिकारी महेंद्र कुमार पांडेय, पीडी डीआरडीए पीएन यादव, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, सीवीओ डॉ. एमके सचान, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य, बीएसए अजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकांत पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed