{"_id":"62cc6a30801a462e33419b93","slug":"bahraich-bahraich-news-lko639066682","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद-बीज की 44 दुकानों पर मारा छापा, दो के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद-बीज की 44 दुकानों पर मारा छापा, दो के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। किसानों को सुविधापूर्वक खाद उपलब्ध करवाने व खाद की कालाबाजारी पर रोक के लिए सोमवार को जिलेभर में अभियान चलाया गया। कृषि विभाग की तीन टीमों ने 44 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर 10 दुकानदारों को नोटिस जारी की गई।
खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की बोआई चरम पर है। ऐसे में किसानों ने खाद की खरीद शुरू कर दी है जिसे देखते हुए कालाबाजारी व मुनाफाखोरी का धंधा भी शुरू हो गया है। इस पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग की तीन टीमों ने सोमवार को ताबड़तोड़ छापामारी की। जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने नानपारा, मिहींपुरवा व सदर तहसील में छापा मारा।
वहीं, उप संभागीय कृषि प्रसाद अधिकारी उदयशंकर सिंह ने कैसरगंज व महसी और भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ वर्मा ने पयागपुर में खाद की दुकानों को खंगाला। खामी मिलने पर मेवाराम मिश्रा खाद भंडार, ईटहा व आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र, मटेरा का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं, प्रपत्र दुरुस्त न मिलने व रखरखाव सही न होने पर अनिल खाद भंडार, मटेरा, पटेल बीज भंडार, मटेरा, साधन सहकारी समिति झालाकलां, अहमद बीज भंडार, जुलाहनपुरवा, मौर्या खाद भंडार, पयागपुर, पांडेय खाद भंडार, पयागपुर, सिंह ट्रेडर्स, पहलवारा, शुक्ला बीज भंडार, पयागपुर, एग्री जंक्शन, फखरपुर व मौर्या बीज भंडार, फखरपुर को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
सभी खाद-बीज विक्रेताओं को दुकान पर प्रपत्रों को दुरुस्त रखने, स्टॉक रजिस्टर दुरुस्त रखनेे व नोटिस बोर्ड पर खाद का दाम अंकित करने के निर्देश दिए गये हैं। साथ ही आधार कार्ड व खतौनी के साथ ई-पॉस मशीन से ही खाद देने को कहा गया है। कोई लापरवाही बरतेगा तो सख्त कार्रवाई होगी।
- सतीश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी