फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

एक हजार लीटर कच्ची शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
खैरीघाट (बहराइच)। नाले की आड़ लेकर कच्ची शराब बनाने वाले गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापा मारकर एक हजार लीटर कच्ची शराब के अलावा 10 हजार लीटर लहन भी बरामद की। शराब बनाने के उपकरण कब्जे में लेकर दो अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में सोती नाला के पास भारी मात्रा में कच्ची शराब तैयार की जा रही है। थानाध्यक्ष ने टीम के साथ छापा मारा तो बात सही निकली। मौके पर कच्ची शराब बनाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान एक हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। 10 हजार लीटर लहन को नष्ट करा दिया गया। साथ ही कच्ची शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। एएसपी ने बताया कि मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान लखीमपुर खीरी के ईशानगर के गोडियनपुरवा निवासी विश्राम व राकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed