{"_id":"62cc68079b3b1c7675515c28","slug":"bahraich-bahraich-news-lko639063831","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर गेहूं बेचने वाले गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर गेहूं बेचने वाले गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। एक माह पहले गेहूं से लदा ट्रक गायब होने के मामले का खुलासा एसपी की कड़ी नाराजगी के बाद आखिरकार नवाबगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार को कर दिया। मामले में पुलिस ने हरियाणा के दो आरोपियों को नवाबगंज से गिरफ्तार कर ट्रक, कार व नगदी बरामद की है। पकड़े गये दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। ये लोग अपने ट्रक में गेहूं बुक कराकर ले गये थे और फिर उसे बेच दिया था। पुलिस के मुताबिक, यह इनका पहला कारनामा था।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के निबिया बेगमपुर गांव निवासी माबूद अहमद ने 30 मई को एक ट्रक पर 350 क्विंटल गेहूं लदवाकर राजस्थान भेजा था। सात दिन बीत जाने के बाद भी गेहूं राजस्थान नहीं पहुंचा और ड्राइवर का नंबर भी बंद हो गया। धोखाधड़ी की आशंका में माबूद ने नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। प्रकरण एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने दो टीमें गठित कर खुलासा करने का निर्देश दिया। एक माह बीत जाने के बाद भी सफलता नहीं मिली तो एसपी ने नाराजगी जताई और जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। एसपी की नाराजगी के बाद नवाबगंज पुलिस व एसओजी हरकत में आई और आरोपियों को पकड़ लिया। प्रेसवार्ता में एसपी केशव चौधरी ने बताया कि मुखबिर से पता चला कि हरियाणा का एक गैंग सक्रिय है जो ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और घेराबंदी कर नवाबगंज से गैंग के दो सदस्यों को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान हरियाणा के हिसार के गुरना गांव निवासी सनोद कुमार व सनी कुमार मलिक के रूप में हुई। एसपी ने दावा किया है कि दोनों आरोपियों ने 30 मई को हुई घटना स्वीकार कर ली है। इनके पास से एक कार व एक ट्रक बरामद हुआ है। बेचे गये गेहूं के 2,37,000 रुपये भी बरामद हुए हैं।