{"_id":"62c71e9aa456513bb9546909","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6385991139","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश में बिखरकर और गंदगी फैलाएंगे ये ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश में बिखरकर और गंदगी फैलाएंगे ये ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर में सफाई व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरने लगी है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर मुसीबत का सबब बने हैं। बारिश ने रफ्तार पकड़ी तो यही कूडे़ के ढेर बुरी तरह बिखर जाएंगे। ऐसे में शहर का भीषण गंदगी की चपेट में आना तय माना जा रहा है।
शहर में सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की है। कागजों पर तो वार्डों में सफाई कर्मियों की तैनाती कर दी गई है, लेकिन हकीकत में व्यवस्था चरमराई हुई है। सफाई कर्मी कूड़ा उठाने नहीं आते हैं। हालत यह है कि शहर के कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। वहीं, नगर पालिका कुछ जगह मशीनों से कूड़ा उठान करती है, लेकिन यहां भी कुछ कूड़ा पड़ा रह जाता है। तराई में बरसात ने आमद तो दर्ज करा दी है, लेकिन अभी जोर नही पकड़ा है। ऐसे में अगर मूसलाधार बारिश शुरू होती है तो कूड़ा सड़कों पर फैल जाएगा। इससे दुश्वारियां और बढ़ जाएंगी।
शहर के मोहल्ला ब्राम्हणीपुरा स्थित जैन मंदिर के ठीक पीछे लगे कूड़े के ढेर ने मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित है। इसके अलावा दीवानी कचहरी के पीछे भी कूड़े के ढेर लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हैं। शहर के छोटी बाजार, खत्रीपुरा, बरहियापुरा गुप्ता भोजनालय के सामने, नाजिरपुरा, अकबरपुरा, मीराखेल पुरा व चांदमारी मोहल्ले के कई स्थानों पर भी कूड़े के ढेर लगे हैं।