{"_id":"62c084db75e0e91d28171f2d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko637867661","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज में आवास दै दिहा गवा, हकीकत मा नाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज में आवास दै दिहा गवा, हकीकत मा नाय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। डीएम साहब! मैं बहुत ही गरीब हूं। मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा हूं। बरसात में छप्पर टपकता था। मेरे पिता मोहन ने प्रधानमंत्री आवास पाने के लिए फॉर्म भरा था। जब प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची आई तो पिता का भी नाम शामिल था। सूची में नाम देखकर सुकून मिला था कि अब बरसात में भागना नहीं पड़ेगा, लेकिन सब कुछ उलटा हो गया। काफी दिन बीत गवा, लेकिन आवास नाय मिला। जब पता किया गवा तो बतावा गवा कि मोहन का प्रधानमंत्री आवास मिल चुका है। साहब आज भी घर छप्पर का है। पूरे गांव में हमरे पिता के सिवा कोई के नाम मोहन नाई है। ऐसे में आवास किका दै दिया गवा। कागज में आवास दै दिहा गवा, लेकिन हकीकत मा नाय। आवास दिलवाए देव साहब। यह दर्द पयागपुर तहसील क्षेत्र के मधनगरा गांव निवासी शंकर ने डीएम को सुनाया। पीड़ित की बातें सुन डीएम ने आश्वासन दिया कि जांच कराकर न्याय दिलाया जाएगा।
आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। अध्यक्षता डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव चौधरी ने की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों का आह्वान किया कि संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन की उपयोगिता व सार्थकता बनाए रखें। इसके लिए प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें जिससे लोगों को राहत महसूस हो। उन्होंने कहा कि बहराइच जैसे पिछड़े जनपद के लिए आवश्यक है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पूरी शिद्दत के साथ धरातल पर लागू किया जाए।
डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण इस प्रकार से कराएं कि फरियादी भी की गई कार्रवाई से संतुष्ट हो जाएं और उन्हें दोबारा भाग-दौड़ न करनी पड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबित सभी संदर्भों का तत्काल निस्तारण कराया जाए। डीएम ने कहा कि देखने को मिल रहा है कि एक ही समस्या के लिए फरियादियों की ओर से एक से अधिक बार भी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गये हैं। ऐसे मामलों में अधिकारी पूरी संजीदगी के साथ कार्रवाई कर निस्तारण करा दें।
विज्ञापन
शिकायतों का अंबार देखकर डीएम ने एसडीएम पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि तहसील पर कोई दबाव नहीं है। लोग मनमानी कर रहे है। इन पर अंकुश लगाया जाए। कार्य में लापरवाही बरतने वाले लेखपालों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एसके सिंह, डीआईओएस डॉ. चंद्रपाल, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकांत पांडेय, सीवीओ डॉ. एमके सचान, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, पीडी डीआरडीए पीएन यादव, बीएसए अजय कुमार आदि मौजूद रहे।