फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

नाले पर अतिक्रमण बुलडोजर चलाकर ढहाया

Sat, 02 Jul 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
जरवलरोड (बहराइच)। जरवलरोड बाजार स्थित नाले पर अतिक्रमण के चलते हो रही समस्या का शनिवार को समाधान हो गया। प्रशासन ने बुलडोजर से कब्जे ढहा दिए। बता दें कि यहां पर क्षेत्र के कुछ लोगों ने अवैध तरीके से अतिक्रमण करते हुए दुकानें बना लीं थीं। इस वजह से नाले की सफाई का काम ठप था। नतीजतन नाला चोक हो गया था।
विज्ञापन

नाला चोक होने से हल्की सी बारिश होने पर भी पूरे बाजार व आसपास के इलाके में जलभराव की स्थित बन जाती थी। बाजार स्थित किसान इंटर कॉलेज के परिसर में भी पानी भर जाता था जिससे बच्चों को तो खासी परेशानी होती ही थी, कॉलेज के कमरों में सीलन भी हो गई थी। कॉलेज के प्रबंधक भूपेंद्र कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ एसडीएम, कैसरगंज से मुलाकात कर शिकायत की थी। एसडीएम महेश कुमार कैथल ने ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र प्रताप सिंह व खंड विकास अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की तो हकीकत सामने आ गई। उन्हें नाला चोक होने से जलभराव के हालात दिखे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बंभौरा के ग्राम प्रधान को तत्कान बंद पड़े नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन नाले पर अतिक्रमण की वजह से काम नहीं हो पाया। इसके बाद एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी जारी की थी। इस पर कुछ लोगों ने स्वेच्छा से दुकानें को हटा लीं थीं, लेकिन कुछ लोग नहीं माने। इसके बाद शनिवार को एसडीएम ने बुलडोजर चलवाकर कब्जे हटवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed