फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

तीन विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे 15 सेतु

Sat, 02 Jul 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। लोक निर्माण विभाग ने जिले के सातों विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र में सेतु निर्माण के संबंध में प्रस्ताव मांगे थे। तीन विधायकों ने प्रस्ताव भेजे थे। इसके बाद विभाग ने सर्वे कराकर जिले में 15 सेतु बनाने की कार्ययोजना तैयार की। अफसरों के मुताबिक, बजट पास कराने के लिए कार्ययोजना शासन को भी भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि बजट पास होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वहीं, सभी सेतु बनने से संबंधित क्षेत्रों के लाखों लोगों को सहूलियत की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बलहा विधानसभा क्षेत्र में 10.29 करोड़ की लागत से तीन सेतु का निर्माण होना है। ग्राम सभा चिरैया मोहान में लघु सेतु बनेगा। इससे चिरैया मोहान, शोभापुरवा, गुलहरिया व जगतापुर की चार हजार की आबादी को फायदा मिलेगा। यहां पर बहुत समय से सेतु की मांग की जा रही थी। दूसरा सेतु ग्रामसभा गुरगुट्टा व सर्रा कला के बीच बनेगा। इस सेतु के निर्माण में चार करोड़ 29 लाख की लागत आएगी। इस सेतु से गुरगुट्टा और सर्रा कला के पांच हजार से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। यहां तीसरा लघु सेतु ग्रामसभा बेझा में मिश्री पासी के खेत के पास बनाया जाएगा। इस सेतु से अमृतपुर कठौतिया और बेझा के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत भंगहा के मजरा राजापुरवा व पूरे प्रहलाद के नाले पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। यह सेतु तीस मीटर का होगा। अनुमानित लागत 1.30 करोड़ रुपये है। इस सेतु के निर्माण से भंगहा बसंतपुर, पूरे प्रह्लाद, राजापुरवा व पासिनपुरवा के पांच हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा। इसी तरह ग्राम पंचायत लौकाही में चमारनपुरवा के सामने टेढ़ी नदी पर लघु सेतु बनेगा। इसके अलावा पहुंच मार्ग का निर्माण भी होगा। इस सेतु के निर्माण में भी 1.30 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस सेतु से 10 हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा। खुशहालपुरवा संपर्क मार्ग से निबुई संपर्क मार्ग के बीच नाले पर भी लघु सेतु बनेगा। इस सेतु के निर्माण पर 1.27 लाख का खर्च आएगा। चौथा सेतु पयागपुर की ही ग्रामसभा हमीरपुर में नरायनपुर व हमीरपुर के बीच चंदहा नाले पर बनेगा। इस सेतु की लागत 1.30 करोड़ रुपये आएगी। सेतु के निर्माण से हमीरपुर, नरायनपुरवा और चौभइया के पांच हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा। पांचवां सेतु ग्राम पंचायत इटौहुवा में त्रिमुहानी से झिगुरी मार्ग पर बनेगा। इस सेतु पर 1.27 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में छिदकुरी सं. मार्ग पर भी लघु सेतु का निर्माण होगा। इसकी लागत भी 1.30 करोड़ रुपये है। इस सेतु से छिदकुरी, राननपुरवा, बलैया, हमीरपुर, यादवपुर, मटेहिया और भग्गड़वा के हजारों लोगों को फायदा होगा। इसी तरह बरशेरपुवा से पैना हैदराबाद के बीच सरयू टेढ़ी नदी पर भी लघु सेतु बनेगा। इस पर भी 1.30 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में सांसद बृजभूषण शरण सिंह की सिफारिश पर पांच सेतु बनाए जाएंगे। पहला सेमरहनपुरवा में नकही नाले पर बनेगा। इस पर 3.70 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस सेतु से सेमरहनपुरवा, गोडहिया नंबर-चार, लोधनपुरवा व खरचाइनपुरवा के करीब 15 हजार लोगों को फायदा होगा। दूसरा सेतु गोडहिया नंबर-तीन में बनेगा। इससे महारापुरवा, बझौवा, गोडहिया नंबर-तीन और तिलकपुरवा के 10 हजार से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। तीसरा सेतु अहाता में बनेगा जिससे अयोध्यापुरवा, दमडीपुरवा और नयापुरवा के लोगों को फायदा मिलेगा। इस सेतु के निर्माण पर 1.30 करोड़ का खर्च आएगा। चौथा सेतु झुकिया में बनेगा जिससे अहिरनपुरवा, झुकिया, अटवा व कसमढ़ा के लोगों को फायदा होगा। पांचवां सेतु टेढ़ी नाले पर बनेगा

15 सेतु बनाने की कार्ययोजना शासन को भेज दी है। इससे लाखों लोगों को फायदा होगा। शासन से अनुमति मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। -एके वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed