{"_id":"62bf4440a709012f231059fe","slug":"bahraich-bahraich-news-lko63773666","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों से मोबाइल उड़ाने वाला गैंग पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों से मोबाइल उड़ाने वाला गैंग पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। हाईवे के किनारे खड़े ट्रकों से मोबाइल चुराने वाले गैंग का दरगाह पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक किशोर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 30 मोबाइल बरामद हुए हैं। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दरगाह थानाध्यक्ष मनोज सिंह मुखबिर को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर में एक गैंग हाईवे के किनारे खड़े ट्रकों से मोबाइल चोरी कर बेचने का काम कर रहा है। इसके बाद वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बृहस्पतिवार रात गुल्लावीर रेलवे क्रॉसिंग के पास तीन लोग बाइक से आते दिखे। टीम ने इन्हें रोका तो सब भागने लगे। इस पर घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान 30 मोबाइल बरामद हुए।
एएसपी, नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पकड़े गये लोगों की पहचान छोटी तकिया, छावनी बाजार निवासी जावेद खान, इमरान अहमद व एक किशोर के रूप में हुई है। तीनों हाईवे के किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे। जब ड्राइवर सो रहा होता था तो उसका मोबाइल चुरा लेते थे। ड्राइवर या खलासी जग जाता और पूछता तो कह देते थे, हम होटल वाले हैं। पूछने आए हैं कि खाना खाएंगे या नहीं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी बाराबंकी होते हुए कानपुर जिले तक घटनाओं को अंजाम देते थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर निकलते थे। किशोर को ही ट्रक में भेजते थे।
- कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी, नगर