{"_id":"62bf443a43fc0620614eb710","slug":"bahraich-bahraich-news-lko637730981","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के लॉकर से 250 बोरा पोस्ता दाना बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के लॉकर से 250 बोरा पोस्ता दाना बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। शुक्रवार की सुबह भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे राजस्थान के एक ट्रक को संदेह होने पर नेपाल पुलिस के जवानों ने रोक लिया। ट्रक की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। संदेह बढ़ने पर जवानों ने फिर से जांच की तो ट्रक के अंदर एक गुप्त लॉकर दिखा। लॉकर तोड़कर देखा तो अंदर करीब 250 बोरा पोस्ता दाना बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़, 25 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच के दौरान वाहन चालक भारतीय क्षेत्र की ओर फरार हो गया।
नेपाली अधिकारियों ने बताया कि ट्रक (आरजे 09 जीबी 4542) के गुप्त लॉकर से 250 बोरे बरामद हुए। सभी बोरों पर व्हाइट पपी सीड व प्रोडक्ट ऑफ टर्की लिखा था। बरामद बोरों का वजन 25-25 किलोग्राम है। जांच के दौरान सभी बोरों से पोस्ता दाना बरामद किया गया। एपीएफ निरीक्षक जीवनलाल बूढ़ा ने बताया कि यह ट्रक भारतीय क्षेत्र से क्या माल लेकर नेपाल में कहां गया था, इसकी भी जांच की जाएगी। डीएसपी, बांके मधुसूदन नेउपाने ने बताया कि भारतीय ट्रक से तस्करी कर पोस्ता दाना ले जाया जा रहा था। इसकी बरामदगी अहम उपलब्धि है। आगे भी तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी चौकसी बरती जाएगी।