{"_id":"62bca1f8abafb86f3617c353","slug":"bahraich-bahraich-news-lko637433490","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल यूज प्लास्टिक से शहर को निजात दिलाने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल यूज प्लास्टिक से शहर को निजात दिलाने की ली शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नगर पालिका परिषद की ओर से बुधवार को शहर के घंटाघर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सदर विधायक ने सभासद व नपाप कर्मियों समेत नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक से शहर को निजात दिलाने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने नपाप के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी, नपाप कर्मियों, सभासदों व शहर के नागरिकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। इसके बाद ईओ की अगुवाई में शहर के मुख्य मार्गों समेत गुदड़ी, नाजिरपुरा, अकबरपुरा व रोडवेज समेत अन्य मोहल्लों में जागरुकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान ईओ ने शहरवासियों को बताया कि शासन की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अभियान तीन जुलाई तक चलेगा। सफाई कर्मियों को निर्देश दिया गया कि शहर की सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। नाली व नालों की निरंतर सफाई करते रहें जिससे बरसात के समय जल निकासी की व्यवस्था बनी रहे। कार्यक्रम में डीपीएम गौतम मिश्रा, सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्र, अवनीश दुबे, जिला समन्वयक लोकेश कुमार, केके सक्सेना, हरीशंकर गुप्ता, वैभव जैन आदि मौजूद रहे।