{"_id":"62bca13d722cb8131643c108","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6374242200","type":"story","status":"publish","title_hn":"शायद अब पूरी हो ओवरब्रिज व अंडरपास की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शायद अब पूरी हो ओवरब्रिज व अंडरपास की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में रेलवे क्रॉसिंग पर एक जगह ओवरब्रिज व एक जगह अंडरपास बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। हालांकि, अब तक मांग पूरी नहीं हो सकी है। इसे लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद लोगों की उम्मीद फिर जगी है। जानकारों का मानना है कि यह मांग पूरी होती है कि लाखों की आबादी को जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
शहर में गोंडा रेलवे क्रॉसिंग के पास लंबे समय से ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही है। बहराइच से गोंडा मार्ग पर रोजाना दो से तीन लाख की आबादी यात्रा कर रही है। ट्रेन आने के दौरान रेलवे फाटक बंद हो जाने से लंबा जाम लग जाता है। जाम लगने के कारण सफर में आधे से एक घंटे का फर्क आता है। वहीं, बीते चार सालों से बक्शीपुरा चांदमारी के लोग असम रोड से चुंगीनाका मार्ग पर अंडरपास की मांग कर रहे हैं। अंडरपास न बनने का दंश 20 हजार की आबादी झेल रही है। कई बार लोगों ने धरना-प्रदर्शन भी किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। डीएम से लेकर सांसद तक से गुहार लगाई, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। ओवरब्रिज व अंडरपास की सौगात मिलती है तो लगभग चार लाख की आबादी को राहत मिलेगी। रेलवे के सूत्रों से जानकारी मिली है कि जिले को ओवरब्रिज व अंडरपास की सौगात मिल सकती है।