{"_id":"62b5fd11772de117960741c6","slug":"bahraich-bahraich-news-lko636683027","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाल तोड़कर 20 लाख रुपये का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाल तोड़कर 20 लाख रुपये का माल उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरीघाट (बहराइच)। रमवापुर खुर्द गांव में घर की छत पर लगा जाल तोड़कर चोर अंदर घुस आए। इसके बाद लाखों के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गये। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हरदी थाना क्षेत्र के रमवापुर खुर्द गांव निवासी पाल सिंह गुरुवार की रात खाना खाकर परिवार के साथ सो गये। थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, रात में किसी समय घर की छत पर लगा जाल तोड़कर चोर अंदर घुस आए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर डेढ़ लाख की नगदी, 22 अंगूठी, सोने की दो चेन, एक हार, तीन झुमके, मंगलसूत्र, चार बड़े व दो छोटे कड़े समेत करीब 20 लाख का सामान समेट कर फरार हो गये।
पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी शुक्रवार भोर लगभग चार बजे तब हुई जब पत्नी उठीं। उन्होंने देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित ने बताया कि घर में पत्नी के अलावा रिश्तेदार के भी गहने रखे थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हरदी थानाध्यक्ष अनूपमणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी से लोग दहशत में हैं।