फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अग्निपथ के खिलाफ आप का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sat, 18 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर योजना का विरोध किया और इसे वापस करने की मांग करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आप के सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सेना में चार साल के लिए सैनिकों की भर्ती के लिए लायी गयी अग्निपथ योजना से देश की जनता आक्रोश में हैं। मात्र चार वर्षों के लिए सैनिकों की भर्ती वास्तव में सैन्य भर्ती न होकर एक सिक्योरिटी गार्ड ट्रेनिंग सेंटर होकर रह जाएगी, क्योंकि चार साल तक सेना में रहने के बाद युवा या तो किसी निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करेगा या फिर बेरोजगारी की मार से आत्महत्या करने को मजबूर होगा। सरकार का यह तर्क भारतीय सेना और सैनिकों दोनों के साथ विश्वासघात है।
विज्ञापन

सह प्रभारी ने बताया कि चार वर्षों के बाद सैनिकों को सेवानिवृत्त करने से पेंशन पे आउट कम देना पड़ेगा। सरकार सेना की प्रभावशालिता और ताकत को सिर्फ इसलिए कमजोर कर रही है ताकि उसे सैनिकों को पेंशन न देनी पड़े। जल्द इस योजना को मोदी सरकार वापस नहीं लेगी तो आम आदमी पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी। सड़क से लेकर संसद तक नवयुवकों की लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान दीपक श्रीवास्तव, भोला सोनी, दानिश, आमिर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed