{"_id":"62a4cb7cc5874b79c1001cfc","slug":"bahraich-bahraich-news-lko634751138","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 दिन बाद कब्र से निकलवाया विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 दिन बाद कब्र से निकलवाया विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32 दिन बाद कब्र से निकलवाया विवाहिता का शव
- पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हुजूरपुर (बहराइच)। शिवरहा पठाननपुरवा गांव में नौ मई को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायकेवालों का आरोप था कि उसे दहेज के लिए मारा गया है। आरोप है कि न्याय पाने के लिए थाने से लेकर सीओ की चौखट तक गुहार लगाई गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसके मायकेवालों ने डीएम के यहां प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इस पर डीएम ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। शनिवार को कब्र खोदकर महिला का शव निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हुजूरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम ज्ञानापुर शेखनपुरवा गांव निवासी मोसना का विवाह इसी थाना क्षेत्र के शिवरहा पठाननपुरवा गांव निवासी जर्रार खां के साथ हुआ था। जर्रार खां दिल्ली में काम करता है। नौ मई को मोसना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आरोप है कि ससुरालवालों ने मायकेवालों को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। पड़ोसियों ने मायकेवालों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि घटना की जानकारी होने के बाद मायकेवाले थाने से लेकर सीओ कार्यालय तक तहरीर लेकर दौड़ते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर डीएम की चौखट पर पहुंचे। डीएम के आदेश पर शनिवार सुबह तहसीलदार पयागपुर और हुजूरपुर पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।