फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बाग में बना रहे थे कच्ची शराब, दो धरे गये

Sat, 11 Jun 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बाग में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान भारी मात्रा में कच्ची शराब, लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से कच्ची शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

एसपी केशव चौधरी ने सभी थानाध्यक्षों को अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देश पर खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने मुखबिरों का जाल बिछाया। मुखबिर से सूचना मिली कि सैयदनगर गांव से पहले स्थित बाग में जहरीली कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने तत्काल एसआई संजय यादव के नेतृत्व में टीम गठित की और मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची टीम ने चारों ओर से घेराबंदी करते हुए छापा मारा।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि इस दौरान 220 लीटर कच्ची शराब, 650 ग्राम यूरिया, 250 ग्राम नौसादर व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों की पहचान सैयदनगर गांव निवासी देशराज व नानपारा कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी सुरेश के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ पहले से कई धाराओं में अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed