{"_id":"62a4cac79a57d811412424ab","slug":"bahraich-bahraich-news-lko634750442","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे भगवान! ऐसा बेटा मेरी कोख में क्यों दिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हे भगवान! ऐसा बेटा मेरी कोख में क्यों दिया...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर (बहराइच)। हे भगवान! तूने ये कौन सा दिन दिखाने के लिए जिंदा रखा मुझे। जिसको पाने के लिए पता नहीं कितनी मन्नतें मांगी उसी ने चंद पैसों के लिए मेरा सुहाग लूट लिया। ऐसा बेटा मेरी कोख में क्यों दिया। फफक-फफककर रोते हुए ये बातें मृतक की पत्नी ननकई ने कहीं। कलयुगी बेटे की इस करतूत से हर कोई हैरान है। हर कोई ननकई को समझाने का प्रयास करता रहा, लेकिन वह बार-बार बेहोश होती रही।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ढोढ़ेपुरवा गांव में 70 वर्षीय अवधराम की उन्हीं के बेटे विश्वनाथ ने हंसिये से काटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरा गांव अवधराम के घर उमड़ पड़ा। हर कोई बेटे की करतूत से हैरान दिखा तो मां की हालत देखकर सभी की आंखें नम हो गईं।
ननकई को होश आने पर वह सिर्फ एक ही बात कहकर रोने लगती कि मैंने ही अपने सुहाग को उजाड़ने के लिए कलयुगी बेटे को जन्म दिया था। यह जानती तो ऐसे बेटे को पैदा ही न करती। गांव की महिलाओं को देखकर वह जोर-जोर से चिल्ला रही थीं। ननकई के दर्द पर कोई कुछ भी बोल नहीं पा रहा था, लेकिन बेटे की करतूत से हर किसी की आंखों में गुस्सा साफ दिख रहा था।