फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दो किलो चरस बरामद, दो तस्कर चढ़े हत्थे

Fri, 10 Jun 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। नेपाल से चरस लेकर जिले में तस्करी करने आए दो तस्करों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों तस्करों के पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी केशव चौधरी ने सभी थानाध्यक्षों को अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देश पर खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने मुखबिरों का जाल बिछाया। मुखबिर से थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल से चरस लेकर जिले में बेचने आ रहे है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने तत्काल एसआई राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजा। मुखबिर की सूचना पर टीम शिवपुर बंधे के पास पहुंची तभी देखा कि दो लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन

टीम ने रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों को दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो किलो चरस व नगदी बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में दोनों की पहचान लोधनपुरवा गांव निवासी कंधई व खुशीराम के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed