फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बीच सड़क पर आया तेंदुआ, रोमांचित हुए पर्यटक

Fri, 27 May 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में बृहस्पतिवार को बीच सड़क पर तेंदुआ देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। तेंदुए के बीच सड़क पर मौजूद होने से बिछिया चौराहे से घड़ियाल सेंटर तक जाने वाली सड़क पर कुछ देर के लिए वाहनों के पहिये भी थम गये। इस दौरान कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के सदस्य अमन लखमानी ने तेंदुए की तस्वीरें कैमरे में कैद कीं। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवानदास लखमानी क्लब के सदस्यों के साथ वन क्षेत्र के भ्रमण को निकले थे।
विज्ञापन

इस दौरान बिछिया चौराहे से घड़ियाल सेंटर जाते समय सड़क किनारे घास में एक तेंदुआ छिपा बैठा दिखा। तेंदुए को देख अन्य पर्यटक भी रोमांचित हो उठे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वाहनों के रुकने पर तेंदुआ सड़क पार करने लगा। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के सदस्य अमन लखमानी ने इसकी फोटो भी कैमरे में कैद की। इस दौरान सभी पर्यटक काफी रोमांचित नजर आए। कुछ देर में ही तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed