{"_id":"628d1cbb6e42826aab49f823","slug":"bahraich-bahraich-news-lko632080627","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। सूडापुरवा बसनेरा गांव में सोते समय अज्ञात बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग उठे तो बदमाश फरार हो गए। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस मामले की जानकारी देने से कतराती रही। सीओ ने दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
पयागपुर थानाक्षेत्र के सूडापुरवा बसनेरा गांव के 19 वर्षीय पाटनदीन पुत्र स्वामीनाथ रोज की तरह सोमवार की रात भी खाना खाकर सो रहे थे। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह अज्ञात बदमाश पहुंचे और सो रहे युवक पर फायर झोंक दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिजन उठे तो बदमाश फरार हो गए। आनन-फानन में घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक को पयागपुर थाने में तैनात सिपाही प्रशांत कुमार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पीड़ित का उपचार चल रहा है। पयागपुर थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय मामले में जानकारी देने से कतराते रहे। पयागपुर सीओ राजीव सिसौदिया ने बताया कि गोलीकांड की घटना सामने आई है। पीड़ित ने जिन पर आरोप लगाए हैं उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।