{"_id":"628d1bd31180c5430717b878","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6320802103","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से घर जा रहे युवक को बाघ ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से घर जा रहे युवक को बाघ ने मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। खेत से घर जा रहे युवक पर जंगल से निकलकर आए बाघ ने हमला कर दिया। जब तक युवक की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ते तब तक वह दम तोड़ चुका था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। सूचना पर बहराइच व लखीमपुर खीरी जिले की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 35 वर्षीय कमलेश पुत्र बांकेलाल का खेत लखीमपुर-बहराइच सीमा से सटा हुआ है। बताया जाता है कि वह सोमवार की देर शाम खेत से अपने घर जा रहा था तभी कतर्नियाघाट रेंज के मंझरा पूरा-तिकुनिया मार्ग पर जंगल से बाघ निकल आया और घर जा रहे युवक पर हमला कर दिया।
युवक ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक बाघ ने युवक पर हमला कर उसे मार डाला और जंगल की ओर चला गया। घटना की सूचना पर लखीमपुर पुलिस के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कतर्नियाघाट डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि घटनास्थल लखीमपुर खीरी जिले का है। इसका कुछ अंश कतर्नियाघाट रेंज में भी लगता है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि जंगल की ओर न जाएं।