फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

साहब! मालिक ने एसआई के साथ मिलकर पीटा

Tue, 24 May 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। एसपी साहब! मैं बहुत गरीब आदमी हूं। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता हूं। मालिक बिना मजदूरी दिए काम करवाना चाहते हैं। मना करने पर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। उनकी पहुंच थाने के एसआई तक है। मैं सब्जी लेने गया था तभी मालिक थाने के एसआई के साथ पहुंचे और मारापीटा। जेब में रखे रुपये भी छीन लिए। यही नहीं थाने ले जाकर भी मारापीटा। साहब हमको न्याय दिला दीजिए। यह दर्द पीड़ित जगराम ने एसपी के सामने सुनाया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। एसपी के आश्वासन पर पीड़ित को न्याय मिलने की आस जगी है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चहलवा गांव निवासी 50 वर्षीय जगराम ने पीठ पर चोट के निशान दिखाते हुए बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वह इसी थाना क्षेत्र में एक शख्स के यहां मजदूरी करते हैं। मजदूरी के बदले वह पैसा नहीं देता है। जब पैसा मांगते हैं तो मारपीट की जाती है। पीड़ित ने बताया कि बीती 22 मई को वह सब्जी लेने गये थे।
विज्ञापन

आरोप है कि जब वह सब्जी लेकर घर वापस आ रहे थे तो रुपईडीहा थाने के एक एसआई के साथ मालिक पहुंचे और मारने-पीटने लगे। जेब में रखे पैसे भी छीन लिए। पीड़ित का आरोप है कि एसआई ने थाने ले जाकर भी पिटाई की। पीड़ित का आरोप है कि एसआई ने सादे कागज पर अंगूठे का निशान भी लगवा लिया। रुपईडीहा थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि मेले में ड्यूटी होने के कारण मामला संज्ञान में नहीं है। एसपी केशव चौधरी ने पीड़ित का दर्द सुनकर आश्वासन दिया कि जांच कराकर न्याय दिलाया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed