{"_id":"628bc98e3b069c544347213c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6319400184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मी लापरवाह, जगह-जगह गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मी लापरवाह, जगह-जगह गंदगी का अंबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। सीमावर्ती कस्बा रुपईडीहा इन दिनों गंदगी व अस्वच्छता पर आंसू बहा रहा है। सफाई के लिए तैनात सफाई कर्मियों की हीलाहवाली व कुछ जगहों पर सफाई कर्मियों की तैनाती न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई के अभाव में कई नालियां चोक हो गई हैं। इस कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब शिकायत की जाती है तो ब्लॉक से सफाई कर्मी भेजकर सफाई करवाकर खानापूर्ति कर दी जाती है।
नगरीय क्षेत्रों, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है, लेकिन हुक्मरानों के गैरजिम्मेदाराना रवैए से केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं में पलीता लग रहा है। आलम यह है कि रुपईडीहा कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां चोक हैं। इसके बावजूद कस्बे में स्वच्छता का ढिंढोरा पीटा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत पर सफाई कर्मी कस्बे में आकर झाड़ूू, फावड़ा आदि लेकर फोटो खिंचवाते हैं और अधिकारियों को डिटेल भेज देते हैं, लेकिन मौके पर सफाई नहीं होती है। कस्बे की स्थिति बदहाल हो गई है। मोहल्लों में जगह-जगह गंदगी व सड़क पर गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इतना ही नहीं ग्राम पंचायत क्षेत्र को विकास की रफ्तार देने वाले ग्राम पंचायत सचिवालय के आसपास भी गंदगी का अंबार लगा है। लोगों का कहना है कि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो मानसून के समय लोगों का घर से निकलना दूभर हो जाएगा। समाजसेवी शशिशेखर त्रिपाठी, शकील अहमद, कमल मदेशिया, अमित कौशल, जमालुद्दीन आदि ने सफाई कर्मियों की हीलाहवाली पर गुस्सा जताते हुए जिला प्रशासन से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की है।