{"_id":"628bc8268f9bf75fd92c8ed2","slug":"bahraich-bahraich-news-lko631938718","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के साथ हुई बारिश के चलते मौसम हो गया खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के साथ हुई बारिश के चलते मौसम हो गया खुशगवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सोमवार दोपहर तेज आंधी के बाद जमकर हुई बरसात से तराई में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली। मौसम भी सुहावना हो गया, लेकिन तेज आंधी के कारण विभिन्न स्थानों पर पेड़, बिजली के खंभे व तार गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में दोपहर से बाधित विद्युत आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। बरसात के कारण जगह-जगह जलभराव के कारण आवागमन भी प्रभावित रहा। आंधी की चपेट में आने से केला व आम की फसल को भी खासा नुकसान पहुंचा है।
तराई में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को सोमवार को हुई बरसात के बाद खासी राहत मिली है। तापमान भी काफी नीचे आ गया है। बरसात से पहले आई तेज आंधी से लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा। मुख्यालय स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर खराबी आने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। फॉल्ट ढूंढने के लिए विद्युत विभाग के कर्मी देर शाम तक मशक्कत करते रहे। फाल्ट न मिलने से देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बरसात के कारण इंदिरा स्टेडियम के सामने, जिला चिकित्सालय व दरगाह मेला परिसर समेत अन्य स्थानों पर लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।
दरगाह मेला क्षेत्र स्थित विभिन्न बागों में जलभराव होने से यहां आने वाले जायरीन को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। जरवलरोड में परसा के पास कई स्थानों पर विद्युत तार टूट गए जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नवाबगंज क्षेत्र में आंधी के कारण नवाबगंज, मनसुख गांव, नव्वागांव व बसाऊ गांव समेत अन्य स्थानों पर आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं, जरवल व कैसरगंज में केला उत्पादक किसानों को भी क्षति का सामना करना पड़ा है। नानपारा मार्ग स्थित सोहरवा ग्राम के पास मो. शारिक खां के खेत में लगे सबमर्सिबल सोलर पंप की कई प्लेटें तेज हवा में उड़ गईं जबकि कई प्लेटें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। तेजवापुर ब्लॉक के केशवापुर, बिराहिमडीहा व उमरी दहलौ समेत दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने की सूचना भी है।