फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

रंजिश में बुजुर्ग को कुदाल से काट डाला

Fri, 20 May 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
कैसरगंज (बहराइच)। धोबिनपुरवा गांव में जमीन को लेकर रंजिश में वृद्ध को कुदाल से काटकर मार डाला गया। चीख-पुकार सुनकर बचाने दौड़ी बहू पर भी जानलेवा हमला कर दबंग फरार हो गया। आनन-फानन में बहू को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैसरगंज कोतवाल ने टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के धोबिनपुरवा गांव निवासी 65 वर्षीय माधव की गांव के ही सत्य नारायन से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। गुरुवार को माधव रोजाना की तरह खाना खाकर घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। आरोप है कि विपक्षी हमेशा माधव से बदला लेने की फिराक में रहता था। आरोप है कि गुरुवार को वह अपने साथियों के साथ माधव के घर पहुंचा तो देखा कि वह बाहर चारपाई पर अकेला सो रहा है। विपक्षी जिस मौके की तलाश में घूम रहा था वह मौका मिल गया। दबंग ने कुदाल से माधव की गर्दन पर वार कर दिया। वार होते ही माधव ने चीखते हुए दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चीख सुनकर घर में सो रही बहू मीना बचाने के लिए बाहर दौड़ी तो दबंग ने उस पर भी हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो दबंग मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बहू को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बहू की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर कोतवाल दददन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि माधव के पर जब आरोपी ने पहली बार वार किया तो उन्होंने चीखते हुए दम तोड़ दिया था, लेकिन आरोपी को लगा कि वह जिंदा हैं। इस शक में दबंग ने दूसरी बार कुदाल से वार किया। जब पूरा यकीन हो गया कि माधव की मौत हो गई तो दबंग ने वार करना बंद किया।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
- केशव चौधरी, एसपी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed