{"_id":"6285322a73988c2a193d59c9","slug":"bahraich-bahraich-news-lko631193023","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम ने कहा हुई लूट, पुलिस ने दर्ज किया मारपीट का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम ने कहा हुई लूट, पुलिस ने दर्ज किया मारपीट का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शराब की दुकान बंद कर आ रहे मुनीम के साथ मारपीट की घटना हुई। घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे मुनीम ने अपने साथ लूट होने की बात कही। पुलिस रातभर मामले की जांच करती रही, लेकिन उच्चाधिकारियों को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा। सोशल मीडिया पर लूट की घटना बताकर मेसेज वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। अब पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
दरगाह थाना क्षेत्र के गुलामअलीपुरा मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय अमन जायसवाल इसी थाना क्षेत्र के सिंघापरासी के पास शराब की दुकान में मुनीम हैं। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार की रात लगभग 10 बजे के बाद दुकान बंद कर अपने घर आ रहे थे। आरोप है कि गल्लामंडी चौकी आसाम रोड के पास कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और बैग में रखे लगभग 70 हजार रुपये लूट ले गए। घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक ने मीडिया से लूट की बात कही। घटना की सूचना पर दरगाह पुलिस मामले की जांच में जुट गई, लेकिन बुधवार की सुबह तक किसी उच्चाधिकारी को घटना के बारे में जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। दरगाह थानाध्यक्ष मनोज सिंह के मुताबिक, लूट की बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।