फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अल्पसंख्यक आयोग ने एसएचओ और कमेटी अध्यक्ष को किया तलब

Wed, 18 May 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। दरगाह शरीफ सैय्यद सालार मसूद गाजी वक्फ नंबर-19 द्वारा संचालित अस्पताल की एक नर्स ने न्याय नहीं मिलने पर अल्पसंख्यक आयोग की शरण ली है। आयोग ने संज्ञान लेते हुए दरगाह थाने के एसएचओ और वक्फ नंबर-19 की कमेटी के अध्यक्ष को तलब किया है। सचिव की ओर से भेजे गये समन पत्र में दोनों को 24 मई को उपस्थित होने को कहा गया है।
विज्ञापन

पीड़ित नर्स का आरोप था कि वह वर्ष 1996 से वक्फ के अस्पताल में कार्यरत है। नर्स ने अस्पताल में ही तैनात एक डॉक्टर पर छेड़खानी व अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। आरोप है कि इसी मुकदमे में सुलह करने के लिए अध्यक्ष लगातार दबाव बना रहे हैं। सुलह न होने का परिणाम यह हुआ कि नवंबर 2021 से वेतन नहीं दिया गया और न ही ड्यूटी रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने दे रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने न्याय पाने के लिए जिले के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान नर्स ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में शरण ली। आयोग के सचिव ने संज्ञान लेते हुए दरगाह थाने के एसएचओ और अध्यक्ष वक्फ नंबर-19 दरगाह शरीफ को तलब किया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि नर्स के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मामला आयोग के संज्ञान में है। जल्द नर्स के मामले में फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed