फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

ऑक्सीजन प्लांट मिला, 20 बेड का वार्ड मिलेगा

Sun, 15 May 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
पयागपुर (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के बाद मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसी क्रम में 20 बेड के वार्ड का शिलान्यास व ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पयागपुर सीएचसी के उच्चीकरण के लिए शनिवार की शाम वैदिक रीति से पूजन-अर्चन के बाद विधायक ने 20 बेड के वार्ड का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीएचसी पर 20 बेड का वार्ड बनने पर क्षेत्रीय लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। विधायक ने बताया कि सीएचसी को कोविड अस्पताल की सुविधाएं पूर्व में प्राप्त हो चुकी हैं। यहां 50 बेड के वार्ड के लिए शासन से शीघ्र ही स्वीकृति दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में पयागपुर में और भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। यहां जिला अस्पताल जैसी सुविधाएं ग्रामीणों को मिलेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि पयागपुर सीएचसी में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से प्रति घंटे 2700 लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। इससे गंभीर मरीजों का समय से इलाज हो सकेगा। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा उमाशंकर तिवारी, कमलेश सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास सोनी, डॉ. मृत्युंजय पाठक, अजीत शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed