फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

22 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा

Fri, 13 May 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में बृहस्पतिवार को पूरे जिले में 22 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। टीम ने जांच के दौरान 749 विद्युत कनेक्शनों को मौके पर काटकर 48.06 लाख की वसूली की है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन मुकेश बाबू ने बताया कि वितरण खंड प्रथम में एसडीओ सदर विजय कुमार की अगुवाई में विद्युत चोरी व राजस्व वसूली को लेकर चलाया गए अभियान में 304 विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान टीम ने पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराते हुए 212 कनेक्शन को काट दिया।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि टीम ने जांच में 16.66 लाख की वसूली की। उन्होंने बताया कि नानपारा में चलाए गए अभियान में 368 कनेक्शनों की जांच कर पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम ने 16.09 लाख की वसूली की। एक्सईएन बाबू ने बताया कि कैसरगंज में जांच के दौरान टीम ने 652 कनेक्शनों की जांच कर 12 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि टीम ने मौके पर 294 कनेक्शनों को काटकर 15.31 लाख के राजस्व की वसूली की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed