फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

डीएम को निरीक्षण में गायब मिले 22 अधिकारी-कर्मचारी

Wed, 11 May 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यालयों में समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने, कार्यालय भवनों की सफाई व अभिलेखों के रखरखाव सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसके अलावा जिलाधिकारी के निर्देश पर उपायुक्त स्वत: रोजगार ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय व उपायुक्त मनरेगा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 22 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सुबह 10:10 बजे विकास भवन स्थित जिला विकास अधिकारी कार्यालय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, डीआरडीए, मनेरगा, एनआरएलएम, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी व पशुपालन सहित अन्य कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव आदि का जायजा लिया। विकास भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्य सीवीओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार वर्मा व अरविंद कुमार पांडेय, कनिष्ठ सहायक आफरीन, डीपीआरओ कार्यालय में सहायक पंचायत राज अधिकारी रामशंकर वर्मा, पत्र वाहक जगदंबा प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में कनिष्ठ सहायक किशोर अवस्थी, उपायुक्त स्वत रोजगार कार्यालय में डीएमएम अनुराग श्रीवास्तव, एए गोविंद कुमार, सीओ किसमतुन्निशा, डीडीओ कार्यालय में पत्रवाहक रामसागर, डीआरडीए में सहायक अभियंता चंद्रभान सिंह, वरिष्ठ सहायक रामसूरत सिंह, कनिलि राजेंद्र कुमार व पत्रवाहक राम सागर, उपायुक्त मनरेगा कार्यालय में लेखा सहायक मनरेगा सिराज अहमद व लोकपाल मनरेगा उमेश कुमार तिवारी के अतिरिक्त जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उपायुक्त स्वत: रोजगार संजय सिंह ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां वरिष्ठ सहायक संजीव कुमार त्रिपाठी अनुपस्थित पाए गये। कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गये अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तीन दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये हैं। डीएम ने कहा कि अनुपस्थित कर्मचारियों की ओर से संतोषजनक जवाब न प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed