{"_id":"627ab434532cd513ea6fd582","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6300052146","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार अपात्रों ने वापस किए राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हजार अपात्रों ने वापस किए राशन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शासन के निर्देश पर पूर्ति महकमे ने अपात्रों के राशन कार्डों की वापसी की मुहिम चला रखी है। इस अपात्रों में हड़कंप मचा हुआ है। नतीजा यह रहा कि मंगलवार तक विभिन्न विकास खंडों से चार हजार से अधिक अपात्र कार्ड धारकों ने कार्रवाई के डर से अपने कार्ड पूर्ति कार्यालय में जमा कर दिए हैं।
पात्रों तक शासन की मंशानुसार खाद्यान्न वितरण हो इसके लिए शासन की ओर अपात्र कार्डधारकों को राशनकार्ड स्वेच्छा से समर्पित कराने के निर्देश जारी किए गये थे। शासन ने अपने निर्देश में कहा था कि जो अपात्र अपना कार्ड जमा नहीं करते हैं उन्हें चिन्हित कर उनसे मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से रिकवरी की जाए। शासन ने यह भी कहा था कि जो अपात्र कार्डधारक स्वेच्छा से कार्ड की वापसी करते हैं उनके खिलाफ रिकवरी की कोई कार्रवाई न करें। इसके लिए शासन की ओर से सात मई तक तारीख निश्चित की थी। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने मामले में जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह को पत्र जारी कर शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए थे।
डीएम के निर्देश के बाद डीएसओ ने जिले में अभियान चलाकर अपात्रों को स्वेच्छा से तहसील व जिला मुख्यालय स्थित पूर्ति कार्यालयों में कार्ड जमा करने को कहा गया था। डीएसओ ने अपात्रों को चेतावनी भी दी थी कि समयावधि के बाद पूरे जनपद में टीम गठित कर राशनकार्डों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान अगर एक भी कार्ड नियम विरुद्ध मिला तो संबंधित के खिलाफ रिकवरी की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। डीएसओ की चेतावनी के बाद अपात्र कार्डधारकों में खलबली मच गई थी। कार्रवाई के डर से मंगलवार तक जिले के 4022 अपात्र कार्डधारकों ने आनन-फानन में पूर्ति कार्यालय पहुंचकर अपने कार्ड स्वेच्छा से समर्पित कर दिए। डीएसओ ने बताया कि मंगलवार तक 4022 अपात्र राशन कार्ड जमा कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब भी अगर कोई अपात्र अपना कार्ड स्वेच्छा से समर्पित करना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।