{"_id":"6276b9485c89d75d5845b23f","slug":"bahraich-bahraich-news-lko629523258","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना देने में लापरवाही न करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना देने में लापरवाही न करें अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। विकास भवन सभागार में बहराइच व श्रावस्ती के जन सूचना अधिकारियों, अपीलीय अधिकारियों व जन सूचना सहायकों की बैठक हुई। अध्यक्षता राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह ने की। बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी प्रकरणों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। आवेदनकर्ता को मांगी गई सूचना सही तरीके से दी जाए।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय से सूचना प्रदान कर अधिनियम के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यालय में सूचना अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों का रजिस्टर रखा जाए। रजिस्टर में आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि, निस्तारण की तिथि तथा अन्य सूचनाएं क्रम से दर्ज की जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यालय में उपलब्ध सूचनाएं ऑनलाइन भी दर्ज की जाएं जिससे आवेदन पत्र प्राप्त होने पर ऑनलाइन भी सूचना दी जा सके। इस मौके पर बहराइच से सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, एडीएम मनोज, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय आदि व श्रावस्ती से एडीएम कमलेश चंद्र, एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी वीके तिवारी आदि मौजूद रहे।