फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम सील

Sat, 30 Apr 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
खैरीघाट (बहराइच)। महसी तहसील क्षेत्र अंर्तगत राजी चौराहा स्थित एक नर्सिंग होम को शनिवार को सीज कर दिया गया। बीते दिनों स्वास्थ्य अधिकारियों के निरीक्षण में नर्सिंग होम का पंजीयन प्रमाण नहीं पाया गया। इसके साथ ही नर्सिंग होम में कोई भी डिग्री धारक चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टॉफ तैनात नहीं था।
विज्ञापन

बीते दिनों मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके सिंह द्वारा राजी चौराहा स्थित लखनऊ सेवा अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। जिसमें कई प्रकार की खामियां सामने आई थीं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के पास न तो पंजीयन का कागज मिला था न ही यहां कोई डिग्रीधारक चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टॉफ ही तैनात था। सीएमओ के निरीक्षण के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने भी यहां छापा मारकर कई दवाओं का नमूना संकलित किया था। इसके साथ ही महसी सीएचसी प्रभारी प्रवीण पांडे ने भी सीएमओ को पत्राचार कर यहां कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को मौके पर सौरभ सिंह, नायब तहसीलदार महसी एवं पुलिस प्रशासन के साथ पहुंची स्वास्थ्य टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed