फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

17 हजार से अधिक कार्डधारक नहीं उठा रहे खाद्यान्न

Sat, 30 Apr 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। पूर्ति महकमे ने जिले में 17 हजार से अधिक ऐसे कार्ड धारकों को चिन्हित किया है जिन्होंने बीते पांच माह से खाद्यान्न नहीं उठाया है। महकमे ने ऐसे उपभोक्ताओं को सात मई तक समय दिया है। वे खाद्यान्न का उठान कराना चाहते हैं तो संपर्क कर सकते हैं। ऐसा न होने पर उन्हें विलोपित सूची में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बेघर व कचरे का उठान करने वालों समेत अन्य पात्र परिवारों को राशन कार्ड जारी करने के लिए पूर्ति महकमे को निर्देश दिया था। हालांकि, जिले का लक्ष्य पूर्ण होने से पात्रों को राशनकार्ड जारी नहीं किए जा सकते हैं। ऐसे में पूर्ति विभाग ने जिले के उपभोक्ताओं की सूची की समीक्षा की तो पाया गया कि 17302 ऐसे कार्डधारक हैं, जिन्होंने गत पांच माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न का उठान नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं की अलग सूची बनाई गई। दो मई तक यह सूची संबंधित कोटे की दुकानों पर चस्पा कर दी जाएगी। सूची चस्पा होने के बाद संबंधित कार्डधारक खाद्यान्न का उठान करना चाहेंगे तो तहसीलों में स्थित पूर्ति कार्यालय या जिला पूर्ति कार्यालय पर सात मई तक सूचित कर दें।
विज्ञापन

ऐसे कार्डधारक जो संपर्क नहीं करेंगे, उन्हें यह मानकर सूची से विलोपित कर दिया जाएगा कि वे खाद्यान्न नहीं लेना चाहते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 17 302 ऐसे कार्डधारक समीक्षा के बाद सामने आए हैं जिन्होंने पांच माह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न का उठान नहीं कराया है। उन्होंने बताया कि जो लोग निर्धारित समय तक राशन नहीं उठाएंगे उन्हें विलोपित मान लिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इनके स्थान पर वंचित पात्रों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed