{"_id":"625da1a0a8f11f7b5713e988","slug":"bahraich-bahraich-news-lko626715397","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों व कर्मियों पर दर्ज कराएंगे मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों व कर्मियों पर दर्ज कराएंगे मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। राज्यमंत्री नगर विकास राकेश राठौर रविवार को होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होने मटेरा चौराहा पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने सीतापुर जाते समय नगरपालिका नानपारा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से समस्याएं भी जानीं। राज्यमंत्री ने नगरपालिका परिषद में भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराने की भी चेतावनी दी।
राज्यमंत्री राकेश राठौर ने नगरपालिका परिषद नानपारा द्वारा नगर के वार्ड, इमामगंज चौराहा व कब्रिस्तान जाने वाले मार्ग पर कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नाले की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता सही न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। राज्यमंत्री ने नगरपालिका कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने व इंटरलॉकिंग में की जा रही अनियमितता व गुणवत्ता विहीन कार्यों के लिए कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
इसके बाद राज्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि शासन से विकास कार्यों के लिए जो धन आवंटित हुआ है। उसका भी कार्य नहीं कराया गया है। उन्होंने बताया कि सांसद अक्षयवर लाल गोंड द्वारा नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता की शिकायत शासन स्तर पर की गई है। जिसकी जांच चल रही है। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार में यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। लोगों से क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित सड़कों की जर्जर स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगरपालिका लिपिक गंगा प्रताप सिंह, सफाई नायक सईद अहमद, तहसीलदार अमर चंद वर्मा आदि मौजूद रहे।