फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

एमएलसी चुनाव में डॉ. प्रज्ञा ने बड़े अंतर से मारी बाजी

Tue, 12 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज के परिसर में एमएलसी चुनाव में मंगलवार को मतगणना का कार्य काफी गहमा-गहमी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। करीब दो घंटे तक चले मतगणना कार्य में भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए सपा प्रत्याशी अमर यादव को 3189 वोटों के अंतर हरा दिया। मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में मतदान नौ अप्रैल को हुआ था। चुनाव में भाजपा से डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व सपा से अमर यादव मैदान में आमने-सामने थे। चुनाव में 3759 मतों के सापेक्ष 3717 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान के बाद मतपेटिकाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में किसान पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गई थीं। मंगलवार को सुबह आठ बजे से अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस फोर्स व प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी के बीच मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ। मतगणना के लिए सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक टेबल लगाई गई थी। दो टेबल रिजर्व रखी गईं थीं।
विज्ञापन

प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, दो गणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्बर की तैनाती की गई थी। आठ बजे मतपेटिकाएं खुलनी शुरू र्हुइं। इस दौरान मतों की गणना का कार्य प्रारंभ हुआ। मतगणना के दौरान प्रत्येक टेबल पर शुरू से ही भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। करीब दो घंटे के अंदर ही मतगणना का कार्य समाप्त हो गया था। मतगणना के बाद डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी को 3421 मत प्राप्त हुए जबकि सपा के अमर यादव को महज 232 मत ही मिले। इसके अलावा 64 मत अवैध पाए गए। चुनाव में डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी 3189 मतों से बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी व आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डीके सिंह कुशवाहा समेत अन्य अधिकारियों ने मतगणना की समाप्ति तक पूरे मतगणना की पारदर्शिता पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल संख्या प्राप्त मतों की संख्या
टेबल नंबर एक भाजपा 501 सपा-43
टेबल नंबर दो भाजपा 511 सपा-34
टेबल नंबर तीन भाजपा 512 सपा-22
टेबल नंबर चार भाजपा 471 सपा-35
टेबल नंबर पांच भाजपा 521 सपा-21
टेबल नंबर छह भाजपा 498 सपा-48
टेबल नंबर सात भाजपा 407 सपा-29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed