फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

महिला पर तेंदुए ने किया हमला, घायल

Sat, 09 Apr 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
गायघाट (बहराइच)। गुलरा गांव में बकरी चरा रही महिला पर जंगल से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और गांव में गश्त बढ़ा दी। हमले के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की राजापुर बीट अंतर्गत गुलरा गांव निवासी 40 वर्षीय शकुंतला पत्नी दुर्गा प्रसाद शनिवार की सुबह खेत में बकरी चराने गईं थीं। खेत जंगल से सटा हुआ है। बकरी चराते समय जंगल से निकले तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। तेंदुआ का हमला होते ही महिला ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक महिला घायल हो गई थी। महिला को इलाज के लिए मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्या ने बताया कि गुलरा गांव जंगल के किनारे बसा है। महिला का इलाज चल रहा है। महिला को मुआवजा दिलाया जाएगा। गांव में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed