{"_id":"6251be645fed6e5d2926d727","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6253797182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाभिषेक के दौरान महिला की खींची चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाभिषेक के दौरान महिला की खींची चेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच )। बाबा राम प्रकाश मंदिर में लगने वाले मेले के दौरान जलाभिषेक करते समय एक महिला श्रद्धालु की चेन पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। कुछ ही देर बाद मंदिर के पुजारी ने एक महिला को चेन खींचते समय पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने से इंकार किया है। मामले को दबाते हुए पुलिस ने चेन की जगह लॉकेट गायब होने की बात कही।
पयागपुर में बाबा राम प्रकाश मंदिर आस्था का केंद्र है। यहां शनिवार को मेला लगता है बताया जाता है कि मेले में भूपगंज बाजार निवासी मिथलेश पत्नी रामकुमार सोनी जलाभिषेक कर रही थी। इसी दौरान उनके गले से सोने की चेन पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने अपने देवर के साथ थाने पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसी दौरान एक दूसरी महिला का चेन खींचते समय मंदिर के पुजारी ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पकड़ी गई महिला से पूछताछ की जा रही है। मंदिर में एक महिला के लॉकेट गायब होने की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।