फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कुट्टू के आटे की सैंपलिंग के लिए आदेश का इंतजार

Thu, 07 Apr 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। प्रदेश के विभिन्न जिलों में मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से कई श्रद्धालु बीमार हो चुके हैं। इसके बावजूद जिले में धड़ल्ले से बिक रहे कुट्टू के आटे की सैंपलिंग नहीं की जा रही है। संबंधित विभाग के जिम्मेदार मुख्यालय से जांच का आदेश मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

नवरात्र का पर्व चल रहा है। ऐसे में व्रत रखने वाले लोग फलाहार में कुट्टू के आटे का प्रयोग कर रहे हैं। इसके चलते इन दिनों इस आटे की मांग बढ़ गई है। इसे देखते हुए मुनाफाखोर गैंग के सक्रिय होने व मिलावट की आशंका बढ़ गई है। इसके बावजूद अब तक खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से एक भी दुकान की सैंपलिंग नहीं की गई है। ऐसा तब है जबकि प्रदेश के कई जिलों में मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार हो चुके हैं। वहीं, कई अन्य प्रदेशों में भी इस आटे से फूड प्वाइजनिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के सात लोग यह आटा खाकर अस्पताल में भर्ती हैं। हरियाणा में 100 से अधिक व हरिद्वार में भी 120 लोग कुट्टू का मिलावटी आटा खाने से बीमार हो चुके हैं।
विज्ञापन

थोक व्यापारी रमेश कुमार ने बताया कि इस बार इस आटे के थोक दामों में पांच रुपये की कमी आई है। उन्होंने बताया कि बाजार में बिकने वाले आटे के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। फुटकर विक्रेता बद्री विशाल अग्रवाल ने बताया कि फुटकर में कुट्टू का आटा 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। आटे की मांग में कोई कमी नहीं आई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि नवरात्र को लेकर कुट्टू के आटे की सैंपलिंग के लिए मुख्यालय से कोई निर्देश नहीं आया है। वर्तमान में दुकानों के रजिस्ट्रेशन आदि का कार्य किया जा रहा है। किसी जगह से मिलावट की सूचना आती है तो छापा मारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed