{"_id":"624dcd7b93b9ed249c4f0998","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6249076166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी के सामने आई सास, दामाद ने रौंद डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी के सामने आई सास, दामाद ने रौंद डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसा (बहराइच)। अट्ठईसा गांव में पति-पत्नी के विवाद को लेकर हुई पंचायत के दौरान बात बिगड़ने पर घर जाने के लिए उठे दामाद की गाड़ी के आगे सास आ गई। दामाद अपनी सास को रौंदते हुए फरार हो गया। घायल अवस्था में सास को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दामाद समेत दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के अट्ठईसा गांव निवासी विनय पाठक ने बेटी नीलम का विवाह नौ माह पहले बाराबंकी जिले के जहगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरैय्या गांव निवासी संजय मिश्र के पुत्र राजन मिश्रा के साथ किया था। बताया जाता है कि शादी के कुछ दिन बाद पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गई। इसके चलते होली के दिन विवाहिता नाराज होकर मायके चली आई थी। बताया जाता है कि पति व पत्नी के बीच अनबन दूर करने के लिए शादी कराने वाले अगुवा संतोष के घर पंचायत हुई। पंचायत में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे दामाद राजन मिश्रा अपने भाई साजन मिश्रा के साथ पहुंचा।
पंचायत में ससुराल वाले भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि पंचायत के दौरान किसी बात से नाराज होकर दामाद राजन अपने भाई साजन के साथ उठकर जाने लगा। उसे रोकने के लिए सास प्रेमा देवी व बेटी आगे बढ़ीं तो दामाद राजन ने उन पर गाड़ी चला दी। ग्रामीणों ने बेटी को पकड़कर खींच लिया, लेकिन सास गाड़ी की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल सास को आनन-फानन में सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जरवलरोड थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पति व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।