फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

लकड़ी के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 06 Apr 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शहर के छावनी बाजार स्थित लकड़ी की दुकान व मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक गोदाम आग का गोला बन गया। आसपास के लोग छतों से आग पर काबू पाने के लिए पानी डालते रहे, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज रहीं कि पानी बेअसर रहा। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने लगभग दो घंटे के अंदर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। अग्निकांड में हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए लेखपाल जांच करने पहुंचे। आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के छावनी बाजार निवासी राजेश कुमार लकड़ी का काम करते हैं। वह अपने मकान में नीचे लकड़ी का कारोबार करते हैं और ऊपर रहने के साथ ही लकड़ी का गोदाम भी बनाए हैं। मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोग फायर बिग्रेड को सूचना देने के साथ खुद आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काबू नहीं पा सके। सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित के अनुसार अग्निकांड में पांच से छह लाख का नुकसान हुआ है। लेखपाल नुकसान का ब्योरा तैयार कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देंगे। वहीं, छावनी बाजार स्थित लकड़ी का गोदाम आबादी में स्थित है। आसपास लोगों के मकान बने हैं। मंगलवार देर रात जैसे ही आग लगी वैसे ही आसपास के लोग अपने घरों में रखे सिलिंडर लेकर बाहर की ओर भागेे। फायर स्टेशन के प्रभारी गीनालाल ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी। जांच में पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed