फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बंधक बनाए गये 30 मजदूरों को कराया मुक्त

Fri, 01 Apr 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
कैसरगंज( बहराइच) कैसरगंज थाना अंतर्गत एक ईंट भट्टे पर तीन दर्जन से अधिक मजदूरों को बंधक बनाकर रखा गया था। मजदूरों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने तत्काल नायब तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा। शिकायत सही मिलने पर नायब तहसीलदार ने बंधक बनाए मजदूरों को मुक्त कराकर उन्हें उनके घर पीलीभीत भेजा। कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक भट्ठे से एक मजदूर ने शिकायत की कि करीब 30 मजदूरों को बंधक बनाया गया है। सभी मजदूर पीलीभीत के रहने वाले हैं । उनसे जबरदस्ती काम कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर एसडीएम महेश कुमार कैथल ने नायब तहसीलदार विजयकुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार के पहुंचने पर वहां मौजूद मजदूर एकत्रित हो गए और आपबीती सुनाई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार ने तत्काल भट्ठा मालिक को बुलाया, लेकिन वह नहीं आ सके। इस पर नायब तहसीलदार ने वहां मौजूद 30 मजदूरों को दो पिकअप से उनके घर पीलीभीत भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed