{"_id":"6245e3bbb0de754ae736e7f3","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6240123183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीमक चट कर गईं किताबें व दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीमक चट कर गईं किताबें व दवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर विकास खंड स्थित बीआरसी कार्यालय के पास स्थित गोदाम में रखीं प्राथमिक कक्षाओं की पुस्तकें व दवाएं दीमकों ने नष्ट कर दीं। बच्चों को वितरित करने के स्थान पर इन किताबों व दवाओं को गोदाम में ही डंप कर दिया गया था। मामले का खुलासा होने पर विभागीय कर्मी इन किताबों व दवाओं के पुराना होने की बात कह रहे हैं।
विकास खंड स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास ही गोदाम बना हुआ है। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को वितरित करने के लिए जिला मुख्यालय से किताबें व दवाएं आदि यहीं एकत्र की जाती हैं। विभागीय कर्मियों की लापरवाही के कारण गोदाम में रखी लाखों रुपये की किताबें व बच्चों को वितरित की जाने वाली आवश्यक दवाएं नष्ट होने के कगार पर हैं। छात्र-छात्राओं के बीच इनका वितरण न किए जाने से उन्हें इसका लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मनमोहन सिंह ने बताया कि उन्हें अधिक जानकारी नहीं है। कार्यालय सहायक राजेश चक्रवर्ती ने बताया कि किताबें काफी पुरानी हैं व दवाएं भी एक्सपायर हो चुकी हैं।