{"_id":"6245e315ac4c556fac78e6b9","slug":"bahraich-bahraich-news-lko62401015","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी के आवास पर छापा, प्रशासन पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी के आवास पर छापा, प्रशासन पर लगाए आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। एमएलसी के सपा प्रत्याशी अमर यादव के जेल रोड स्थित अस्थायी आवास पर गुरुवार को पुलिस टीम ने छापा मारा। इस मौके पर सपा प्रत्याशी ने कहा कि सत्ता के इशारे पर चुनाव प्रभावित करने के लिए प्रशासन परेशान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन उनकी हत्या भी करा सकता है।
गुरुवार को सपा प्रत्याशी अपने समर्थकों व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अस्थायी आवास पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस-प्रशासन ने अचानक छापा मार दिया। सपा प्रत्याशी का आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं व पंचायत प्रतिनिधियों से अभद्रता कर धमकाते हुए होली मिलन कार्यक्रम बंद करा दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव रामजी यादव व लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव की अगुवाई में काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। बाद में सपा के जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व सपा प्रत्याशी ने प्रेसवार्ता की। सपा जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि सत्ता के इशारे पर प्रशासन चुनाव प्रभावित करने में जुटा है। सपा प्रत्याशी अमर यादव ने पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर उनकी हत्या भी कराई जा सकती है।