{"_id":"623b6682f5505f7907419978","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6228468166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन कार्ड बनाने में लापरवाही से डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन कार्ड बनाने में लापरवाही से डीएम खफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य एवं पोषण समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की। बैठक में आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड जारी करने की धीमी प्रगति पर डीएम खफा हो गए। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रतिदिन कम से कम एक हजार कार्ड बनाए जाएं।
डीएम ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की क्रियाशीलता की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मानक के अनुरूप दवा आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए क्रियाशील रखा जाए। सीएचओ के कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाए। उदासीन व लापरवाह सीएचओ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जन्मजात विकारयुक्त चिह्नित 135 बच्चों के सापेक्ष मात्र 119 के ऑपरेशन हुए हैं। इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि बच्चों के चिन्हांकन में तेजी लाई जाए।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, ई संजीवनी ओपीडी, एसएनसीयूए टीकाकरण, पल्स पोलियो अभियान आदि बिंदुओं की समीक्षा कर निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एसके सिंह, सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, बीएसए अजय कुमार, डीपीआरओ उमाकांत पांडेय, एसीएमओ डॉ. जयंत कुमार, डॉ. अजीत चंद्रा, डॉ. योगिता जैन, डॉ. अनिल आदि मौजूद रहे।